क्या हमें जीत के लिए माफी मांगनी चाहिए:हसी
सिडनी . 08 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया के बायें हाथ के बल्लेबाज माइकल हसी ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए हो रही अपनी टीम की आलोचनाआें को दरकिनार करते हुए कहा कि क्या हमें जीत के लिए माफी मांगनी चाहिए
हसी का यह बयान आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की दूसरे टेस्ट में उनकी खेल भावना के लिए हो रही आेलचनाएं के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है 1 हसी ने कहा...पोंटिंग एक बेहतरीन कप्तान हैं और वह शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व करते हैं 1... हसी ने संवाददाताओं से कहा कि पोंटिंग को टीम का पूरा समर्थन है 1 उन्होंने कहा...मैं जिसके नेतृत्व में खेल रहा हूं वह बेहतरीन कप्तान हैं 1 हम मैदान में खेलने जाते हैं लेकिन हम पलटवार करने की भी क्षमता रखते हैं 1... उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने दूसरे टेस्ट में कुछ भी ऐसा नहीं किया है जिसके लिए माफी मांगी जाए 1 उन्होंने कहा...क्या हमें अपनी जीत के लिए माफी मांगनी चाहिए 1अबतक खेली गई सीरीज अच्छी खेल भावना के साथ खेली गई है 1...सत्यकाम लखमी2045वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications