सुखद अहसास है युवी का फार्म में लौटना:धोनी
एडीलेड . 19 फरवरी .वार्ता. अपने उप कप्तान युवराज सिंह की फार्म में वापसी से गदगद नजर आ रहे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने उन्हें बधाई देते हुए आज कहा कि उनका अपनी लय में लौट आना टीम इंडिया के लिए बहुत सुखद और महत्वपूर्ण है
धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा...युवी को हार्दिक बधाई 1 वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें मैं चाहता था कि वह फिर से रन बनाने लगे 1 इस मैच में उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की वह काफी शानदार थी और यही हम उनसे चाहते हैं 1... उन्होंने कहा...इस जीत से हमें आत्मविश्वास मिला है कि अब हम मैच जीतने लगे हैं 1...युवराज ने इस मैच में 70 गेंदों में 76 रन की पारी खेली जबकि धोनी ने नाबाद 50 रन बनाए थे
भारतीय कप्तान ने कहा...इस महत्वपूर्ण मैच में मुे युवराज से अच्छी पारी की उम्मीद थी और मुे खुशी है कि वह मेरे भरोसे पर खरे उतरे 1...उन्होंने साथ ही कहा कि युवराज की पारी के अलावा उनकी इरफान पठान और रोहित शर्मा की पारियों का भी भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा
राज /सत्यकाम.राणा 1934जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications