गांगुली 6000 टेस्ट रन बनाने वाले सातवें भारतीय बने
कोलकाता 04 दिसंबर .वार्ता. ..बंगाल टाइगर.. सौरभ गांगुली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं
गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन आज अपनी 46 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की1 गांगुली अपने 98वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने इस तरह इस मैच में ईडन गार्डन पर व्यक्तिगत तौर पर दोहरी उपलब्धि हासिल कर ली है1 उन्होंने भारत की पहली पारी में शतक बनाकर इस मैदान पर शतक बनाने की अपनी वषो पुरानी तमन्ना पूरी कर ली थी और अब उन्होंने 6000 टेस्ट रन का आंकडा भी पार कर लिया है1 वह तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर दो रन लेकर जैसे ही अपने 30 के स्कोर पर पहुंचे1 उन्होंने 6000 रन पूरे कर लिए
गांगुली से आगे गुंडप्पा विश्वनाथ ..91 टेस्ट 6080 रन.. मोहम्मद अजहद्दीन ..99 टेस्ट 6215 रन.. दिलीप वेंगसरकर ..116 टेस्ट 6868 रन.. राहुल द्रविड ..114 टेस्ट 9622 रन.. सुनील गावस्कर ..125 टेस्ट 10122 रन.. और सचिन तेंदुलकर ..142 टेस्ट 11289 रन.. हैं
गांगुली को 6000 टेस्ट रन का आंकडा छूने के लिए 132 रन की जरत थी और उन्होंने दोनों पारियों में 102 और 46 रन बना डाले1 गांगुली के अब 98 टेस्टों में 41.48 के औसत से 6016 रन हो चुके हैं जिनमें 14 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं
गांगुली इसके अलावा 311 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 41.02 के औसत से 11363 रन बना चुके हैं जिनमें 22 शतक 72 अर्धशतक शामिल हैं
राज सत्यकाम वीरेन्द्र1432 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications