पाश्र्वनाथ टूर्नामेंट के पहले दिन धरा का उलटफेर
नयी दिल्ली. 13 जनवरी. वार्ता. गैर वरीयता प्राप्त धरा गुप्ता ने आज यहां छठवें पाश्र्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के पहले ही दौर में इंटरनेशनल मास्टर विक्रमादित्य काम्बले को हराकर जबर्दस्त उलटफेर कर दिया
लेकिन काम्बले का छोडकर लगभग हरेक वरीयता प्राप्त खिलाडी ने आसान जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पूरे अंकों के साथ प्रवेश कर लिया 1 इस टूर्नामेंट में रिकार्ड 15 ग्रैंडमास्टर और तीन महिला ग्रैंडमास्टर शिकरत कर रहे हैं
टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त ईरान के गईम मेघामी अहसान ने मलेशिया के सुमंत सुब्रमण्यम के खिलाफ आसान जीत दर्ज की 1 विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के पूर्व कोच उबिलवा एलिज्बार ने भी भारत के संजीव घोष को हराकर पूरे अंक अर्जित किये 1 भारतीय चुनौती का नेतृत्व कर रहे सूर्य शेखर गांगुली को भी पहले दौर की बाजी जीतने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पडी 1 दूसरी वरीयता प्राप्त गांगुली ने चिरंजन भूयन को शिकस्त दी 1 भारत के अन्य प्रमुख खिलाडियों अभिजीत कुंटे और आर बी रमेश ने भी पहले दौर का मुकाबला आसानी से अपने नमा कर लिया 1 कुंटे ने एस के शर्मा और रमेश ने एस कौशिक को मात दी
लेकिन तुर्कमेनिस्तान के ग्रैंडमास्टर बैटिरोव सपार के लिए सिंगापुर के परेरा जानहैरी के खिलाफ बाजी आसान नहीं रही 1 वरीयता क्रम में काफी नीचे मौजूद परेरा ने बैटिरोव को ड्रा खेलने के मजबूर कर दिया
प्रेम रामलाल2146वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications