15 फरवरी को होगा अंडर.19 विश्व कप का उद्घाटन समारोह
कुआलालम्पुर. 13 फरवरी .वार्ता. दक्षिण पूर्वी एशियायी देश मलेशिया में पहली बार आयोजित हो रहे अंडर.19 क्रिकेट विश्व कप का शुभारंभ 15 फरवरी को यहां किया जायेगा जबकि मैचों की औपचारिक शुआत 17 फरवरी से होगी
इस विश्व कप में क्रिकेट खेलने वाले दस स्थायी देशों के अलावा मेजबान मलेशिया. नेपाल. आयरलैण्ड. बरमूडा. नामीबिया और पापुआ न्यू गिनी की टीमें भी इस विश्व कप में अपने जौहर दिखायेंगी
इन सभी 16 टीमों को चार वगो में बांटा गया है और हर वर्ग की टाप दो टीमों को सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया जायेगा जबकि प्रत्येक वर्ग में शेष बची दोनों दो टीमों को प्लेट चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह दी जायेगी
इस विश्व कप में खेले जाने वाले सभी 44 मैच राजधानी कुआलालम्पुर. पेनाग और जोहर शहरों के अलावा अन्य चार प्रमुख नगरों में आयोजित किये जायेंगे
शोभित राज वीरेन्द्र180
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications