दर्शकों की संख्या में भी IPL 2020 ने बनाया रिकॉर्ड, पहले सप्ताह में मिले इतने मिलियन व्यूज
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बहुप्रतीक्षित तेरहवें संस्करण के कई देरी के बाद, आखिरकार 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में आने के बाद बहुत कुछ रोचक चीजें क्रिकेट के मैदान पर घटित हुई हैं। टूर्नामेंट अभी भी अपने शुरुआती चरण में है, इसने प्रशंसकों को कई उच्च स्कोरिंग मैचों के साथ रोमांचित किया है। प्रशंसकों ने लीग में अब तक दो सुपर ओवर थ्रिलर भी देखे हैं।

दर्शकों की संख्या में भी रिकॉर्ड बना रहा है आईपीएल-
उम्मीद के मुताबिक T20 लीग ने अपनी शुरुआत से अब तक लाखों व्यूज बटोरे हैं। आईपीएल 2020 अपनी संभावनाओं पर खरा उतरा है और दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित करते हुए, लीग को शुरुआती सप्ताह में 269 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया था। 2019 की तुलना में, आईपीएल ने प्रति मैच 11 मिलियन दर्शकों की वृद्धि और पिछले संस्करण की तुलना में विज्ञापन की मात्रा में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है।
IPL 2020: 4 में से 3 मैच जीत सकते थे हम, अतिरिक्त बॉलर को खिलाने पर होगा विचार- केएल राहुल
‘टेलीविजन व्यूअरशिप एंड एडवरटाइजिंग कंजम्पशन ऑफ IPL-13 2020' नामक BARC-Nielsen रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में प्रति मैच औसत इंप्रेशन में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। हर तीन टेलीविजन दर्शकों में से एक ने संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 एकशन को देखा। इस वर्ष के आईपीएल के शुरुआती सप्ताह में भी पिछले संस्करण की तुलना में मिनटों में 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

ओटीटी प्लेटफार्मों में भी वृद्धि देखी गई है
दर्शकों की संख्या में वृद्धि टेलीविजन के माध्यम तक सीमित नहीं है। ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी, हाल के सप्ताहों में उपयोगकर्ता आधार में 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि आईपीएल 2020 के शुरुआती मैच में ही देखने को मिली थी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था। टूर्नामेंट के ओपनर ने 52 मिलियन इंप्रेशन (2019 की तुलना में 29 प्रतिशत अधिक) प्राप्त किए, जबकि 2 से 7 मैच के बीच 34 मिलियन से अधिक इंप्रेशन से मिले।

15-21 आयु वर्ग का सबसे बड़ा योगदान-
इन चौंका देने वाली दर्शकों की संख्या के पीछे 15-21 आयु वर्ग का सबसे बड़ा योगदान है। इसके अलावा, हाल के सप्ताहों की तुलना में स्मार्टफोन उपयोग में 8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। आईपीएल 2020 को पिछले सत्र की तुलना में तीन दिन अधिक यानी 53-दिन तक चलेगा और उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों की संख्या ऐसी ही बनी रहेगी।
इस बार जहां मैदान दर्शकों से पूरी तरह खाली हैं तो वहीं टीवी पर इसका कोई असर नहीं है। टीवी पर बढ़िया कमेंट्री, रिप्ले तो चलता ही है, दर्शकों का कृत्रिम शोर भी बनाया गया है और आईपीएल की धुन के साथ ऑन एयर प्रसारण का लुत्फ उठाने का पूरा मौका दिया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
