Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रमीज राजा ने बाबर आजम को लगाई फटकार, बताया किस भारतीय खिलाड़ी से लें सीख

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी की नींव माना जाता है। ठीक वैसे ही पाकिस्तान के सीमित ओवर्स के कप्तान बाबर आजम को भी पाकिस्तानी बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। क्रिकेट जगत के कई मशहूर खिलाड़ी और दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम की तुलना विराट कोहली के साथ कर चुके हैं, जिसके बाद हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सीमित ओवर्स प्रारूप का कप्तान बना दिया। वह पिछले काफी समय से पाकिस्तान के लिये सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

और पढ़ें: ENG vs PAK: टॉम बैंटन ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, KKR की टीम हुई खुश

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कॉमेंटेटर रमीज राजा ने बाबर आजम को फटकार लगाते हुए बताया है कि उन्हें किस भारतीय खिलाड़ी से सीखने की जरूरत है।

और पढ़ें: पुलिस ने की सुरेश रैना के घायल रिश्तेदारों की पहचान, बताया- किसने किया था हमला

बाबर को विराट कोहली से सीखने से की है जरूरत

बाबर को विराट कोहली से सीखने से की है जरूरत

उल्लेखनीय है कि बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ज्यादा रन नहीं बनाये जिसके चलते रमीज राजा ने उन्हें फटकार लगाते हुए नसीहत द डाली है। उनका मानना है कि बाबर आजम को विराट कोहली से सीखने की जरूरत है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, 'बाबर आजम को अभी भी बड़े पैमाने में रन बनाने की जरुरत है। बाबर को एक मैच विजेता बनने की जरुरत है। मुझे लगता है कि उसे विराट कोहली से सीखने की जरुरत है कि कैसे लगातार बड़े पैमाने में रन बनाए जाते हैं। उसके पास क्षमता है और वह अभी सिर्फ 25 साल का है, इसलिए वह निश्चित रूप से ऐसा कर सकता है।'

बाबर आजम का करियर रहा है शानदार

बाबर आजम का करियर रहा है शानदार

बाबर आजम ने 74 वनडे मैचों में 54.2 की औसत से 3359 रन बनाये हुए हैं। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 87.09 का रहा है। वहीं इन्होने 11 शतक और 15 अर्धशतक अब तक बना लिए हैं। टी-20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में भी बाबर आजम, विराट कोहली के तरह ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मौजूदा समय के नंबर 1 बल्लेबाज हैं विराट कोहली

मौजूदा समय के नंबर 1 बल्लेबाज हैं विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली अब तक अपने 248 वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 59.3 की बेहतरीन औसत और 93.25 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 11867 रन बना चुके हैं, जिसमे वह 43 शतक व 58 अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट साल दर साल वनडे क्रिकेट में रनों का अंबार लगाते जा रहे हैं। वह वर्तमान में वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज भी है।

Story first published: Monday, August 31, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+