Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PSL 2021 में शुरू हुआ एक्शन, नेट्स में उतरी टीमें, आंद्रे रसेल ने बताया दुनिया की टॉप लीग

अबू धाबी, 3 जूनः पाकिस्तानी सुपर लीग तय समय पर शुरू होने के लिए फिलहाल अबू धाबी गवर्नमेंट के अधिकारियों की मेहरबानी पर है। इस लीग के कैमरा ग्रुप को हरी झंडी मिलनी बाकी है जिसमें अधिकतर सदस्य भारत और दक्षिण अफ्रीका के हैं। खैर इन सब चीजों से दूर टीम के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां पुख्ता करनी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह लीग 7 जून को नहीं तो 8 जून को तो शुरू हो ही जाएगी। ऐसे में अधिक समय नहीं बचा है और टीमों ने तैयारियां करने का इरादा बना लिया है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर की टीम ने गुरुवार 3 जून को ओपन नेट सेशन शुरू किया जो कि अबू धाबी में एक टीम के तौर पर आने के बाद उनका पहला सेशन है। यह लोग पहले ही अपने क्वारेंटीन टाइम को पूरा कर चुके हैं। अच्छी बात यह है कि वेस्टइंडीज के धाकड ऑलराउंडर आंद्रे रसैल भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ नए खिलाड़ी के तौर पर जुड़ेगे और वह भी जल्दी ही नेट सेशन में दिखाई देंगे।

आंद्रे रसेल का कहना है कि यह उनके लिए शानदार अवसर है। आंद्रे रसेल ने जियो न्यूज से बात करते हुए बताया, "मैं आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलता हूं मैं बिग बैस खेलता हूं, मैं कैरेबियन प्रीमियर लीग खेलता हूं। मैं दुनिया में कई जगह लीग खेलता हूं और मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया की टॉप लीगों में से एक है। मुझे लगता है कि जिस तरह की गुणवत्ता की क्रिकेट यहां है और गेंदबाजी का टैलेंट यहां पर है उसके हिसाब से तो यह और भी मुश्किल बन जाती है। इसलिए यह दुनिया के टॉप लीग में है।"

ग्लेडिएटर्स की टीम अंक तालिका में काफी नीचे है और आंद्रे रसैल के तौर पर हार्ड हिटिंग ऑलराउंडर के आने से इस टीम को राहत की बड़ी सांस मिली है। रसेल ने आईपीएल 2021 में भी अच्छी फॉर्म दिखाई थी लेकिन यह टूर्नामेंट कोविड-19 के चलते 4 मई को निलंबित हो गया था और अब यह प्रतियोगिता भी संयुक्त अरब अमीरात में होगी।

रसेल आगे कहते हैं, "मैं हर उस तरीके से योगदान देना चाहूंगा जैसे भी संभव है। मुझे टीम के साथ कप उठाने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन मैं जानता हूं कि उनको क्यों आगे बढ़ना चाहिए और जब आप एक बार जीतना शुरू कर देते हैं तो आपकी लय बन जाती है और फिर आपका आत्मविश्वास मैच दर मैच बंद रहता है और एक बार अच्छा करने के बाद आप बार-बार जीतना चाहते हो और आप यह बात जानते हो।"

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड अबू धाबी सरकार के टच में है ताकि जल्दी से जल्दी पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़े हुए सदस्यों को हरी झंडी मिल सके और वे और बोर्ड जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी पीएसएल को फिर से शुरू कर सके।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+