ओलम्पिक में इतिहास रचने को तैयार सुशील कुमार
नयी दिल्ली। लंदन ओलम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाले महाबली सतपाल के शिष्य सुशील कुमार का कहना है कि वह एक बार फिर ओलम्पिक में कुश्ती का पदक जीतने के लिये जी जान लड़ा देंगे।
चीन में विश्व ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही लंदन का टिकट कटाने वाले सुशील ने बताया, "देशवासियों और कुश्ती प्रेमियों के प्यार की बदौलत मैं एक बार फिर से ओलम्पिक पदक जीतने के लिये जी जान लगा दूंगा। फाइनल मुकाबले के दौरान लगी आंख में चोट के बारे में सुशील ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, थोड़े आराम से ही यह ठीक हो जायेगी।"
बीजिंग ओलम्पिक में 56 साल के बाद देश के लिये कुश्ती का कांस्य पदक जीतने वाले सुशील ने लंदन ओलम्पिक खेलों की अपनी तैयारियों के बारे में पूछने पर कहा, "मेरे कोच इस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। ओलम्पिक खेलों में जिन जिन देशों के पहलवानों से मेरा मुकाबला हो सकता है, मैं उनकी वीडियो देख रहा हूं और उसी हिसाब से रणनीति तैयार की जा रही है।"
सुशील ने कहा, "मैं अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखूंगा, पूरी मेहनत करूंगा। मैं अपना काम पूरा करूंगा और देश प्रेमियों का प्यार भी मेरे साथ है। यह पूछने पर कि क्या चीन जाने से पहले उन पर लंदन ओंलपिक क्वालीफाई करने का दवाब था सुशील ने कहा, किसी प्रकार का दबाव नहीं था। मेरी तैयारी पूरी थी, मुझे किसी प्रकार की चिंता नहीं थी।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications