For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, ओलिंपिक में जगह पक्की

नई दिल्ली। दोहा में जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन आखिरकार भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आ ही गई। 4*400 मिक्स रिले रेस के फाइनल में भारत ने जगह बना ली है। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाते ही भारतीय टीम ने टोक्यो ओलिम्पिक 2020 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है और भारत की सीट पक्की हो गई है। भारत के लिए मोहम्मद अनस याहिया, वेलुवा कारथ विस्मया, जिसना मैथ्यू और नोग निर्मल टॉम की चौकड़ी ने हीट-2 में तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलीफाई किया। भारतीय टीम ने यह रेस कुल तीन मिनट 16.14 सेकेंड के समय में निकाली। हर हीट में से टॉप-3 टीम फाइनल में जगह बनाई है। यह भारतीय टीम का इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

मोहम्मद अनस ने भारत के लिए शुरुआत की लेकिन वह पीछे रह गए। हालांकि विस्मया ने दमदार दौड़ लगाते हुए भारत को रेस में बनाए रखा। इसके बाद मैथ्यू के हाथ में बागडोर आई। वह थोड़ी पीछे रह गईं लेकिन उनकी भरपाई निर्मल ने कर भारत को फाइनल में पहुंचाया।

और पढ़ें: अब रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुनने वाली टीम को मिला नोटिस, जानें क्या है कारण

हीट-2 में पोलैंड की टीम तीन मिनट 15.47 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रही। ब्राजील की टीम ने तीन मिनट 16.12 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले हीट-1 में अमेरिका ने पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की टीम ने साथ ही विश्व रिकार्ड भी स्थापित किया। अमेरिका ने हीट-1 में तीन मिनट 12.41 सेकेंड का समय निकाला। जमैका ने दूसरे और बहरीन ने तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने पाकिस्तान पीएम इमरान खान पर साधा निशाना, बताया सेना की कठपुतली

दोनों हीटों में इन छह टीमों के बाद जिन दो टीमों ने सबसे तेज समय निकाला वह भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। हीट-1 में चौथे स्थान पर रहने वाली ग्रेट ब्रिटेन और हीट-1 में चौथे स्थान पर रहने वाली बेल्जियम भी फाइनल में जाने में सफल रही हैं।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 7:42 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+