रेसलर विवाद में नया मोड़! मैट पर सुशील कुमार से बदतमीजी से पेश आ रहे थे प्रवीण राणा
नई दिल्ली। रेसलर सुशील कुमार और प्रवीण राणा के बीच हुए विवाद में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल प्रवीण राणा द्वारा मारपीट मामले में सुशील और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के बाद सुशील ने कहा कि वह भी मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। सुशील ने कहा कि राणा मुकाबले के दौरान उनके साथ बदतमीजी के साथ लड़ रहे थे, हालांकि राणा ने इसे खारिज किया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में रेसलिंग ट्रायल के दौरान दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार के समर्थकों द्वारा रेसलर प्रवीण राणा के भाई को पीटे जाने के बाद यह मामला शांत होने को नाम नहीं ले रहा। इस मामले में शनिवार को ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ आईपी इस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिसके बाद अब सुशील कुमार का कहना है कि वे भी इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
सुशील कुमार ने एक अखबार से बात करते हुए बताया कि मारपीट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सुशील का कहना है कि भला कोई मुकाबला जीतने के बाद ऐसा क्यों करेगा। उन्होंने कहा- 'पता चला है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मैं भी मामले में जो उचित होगा, करूंगा। हालांकि अभी तक पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।'
सुशील ने प्रवीण राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुकाबले के दौरान मुझे कई बार भड़काया लेकिन वह शांत रहा। सुशील ने कहा कि 'राणा जिस तरह बदतमीजी से कुश्ती लड़ रहे थे उसे वहां मौजूद हर एक व्यक्ति ने देखा। उन्होंने मेरे गर्दन के पीछे भी मारा लेकिन मैं इसे खेल का हिस्सा मानकर चुप रहा। इसके बावजूद मुकाबला खत्म होने के बाद मैंने उन्हें सम्मान दिया और उनके सिर पर हाथ रखा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
