Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND Vs SL 3rd Test: अगर कोटला में कोहली ने बना दिए 25 रन तो हासिल कर लेंगे ये मुकाम

नई दिल्लीः भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच कल यानि शनिवार से शुरू हो रहा है। विराट की सेना ये मैच जीतकर सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी तो वहीं 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतक सीरीज को ड्रा करना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोटला की पिच तेज होगी। पिच पर ज्यादा खास हो सकता है।

तीसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया बना लेगी ये रिकॉर्ड

तीसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया बना लेगी ये रिकॉर्ड

अगर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है तो लगातार 9वीं सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी। इस सीरीज को जीतने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

जीत के साथ भारत कर लेगा ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

जीत के साथ भारत कर लेगा ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

भारत की टीम ने पिछली आठ टेस्ट सीरीज में से किसी में भी हार का सामना नहीं किया है। टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से भारत की टीम ने लगातार 9 सीरीज में से आठ में जीत हासिल की है। देश में भारत ने पांच और श्री लंका में दो और वेस्ट इंडीज में एक सीरीज जीती।

विराट कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

विराट कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

सीरीज में टीम इंडिया के रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इतिहास रच सकते हैं। कोटला में विराट कोहली टेस्ट में अपने कैरियर के पांच हजार रन पूरे कर सकते हैं, विराट अभी पांच हजार रन बनाने से 25 रन दूर हैं। विराट ने अभी तक 62 टेस्ट मैचों में 51.82 की औसत से 14 अर्धशतक और 19 शतकों की मदद से 4975 रन बनाए हैं। विराट भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाले 11 वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भूलकर भी न करें इन चार महिलाओं का अपमान, हो सकता बड़ा नुकसान

Story first published: Friday, December 1, 2017, 17:30 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+