अपनी बहन से की है शादी और जल्द बनने वाले हैं पिता, विश्व चैम्पियन खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। पुर्तगाल के लिये पहली बार मोटरसाइकलिंग में विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले 26 वर्षीय मिगेल ओलिवियेरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वर्ल्ड चैम्पियन मोटरसाइकलिस्ट ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी सौतेली बहन (स्टेप सिस्टर) के साथ शादी की है और बहुत जल्द ही यह पुर्तगाली जोड़ी पैरेंटस बनने वाली है। मिगेल ने अपनी शादी के बारे में खुलासा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने अपनी सौतेली बहन के साथ शादी की है और जल्द ही उनके पहले बच्चे का जन्म होने वाला है।
मिगेल ने साल 2015 में इटैलियन मोटरसाइकिल ग्रैंड प्रिक्स के दौरान वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब जीता था और ऐसा करने वाले पहले पुर्तगाली राइडर बने थे। हाल ही में मिगेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंंट पर शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था।
और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा एक और झटका, कंधे की चोट से बाहर हुए मार्क वुड

11 सालों तक छुपाई रिश्ते की बात
मिगेल ने इंस्टाग्राम के ही जरिये अपने पिता बनने की जानकारी देते हुए बताया कि जब वो 13 साल के थे उनके पिता ने उनकी सौतेली बहन एंड्रिया पिमेंटा की मां के साथ शादी की थी और तभी उन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रही इस जोड़ी ने आगे बताया कि दोनों ने 11 सालों तक अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था, हालांकि साल 2019 में उन्होंने मिगेल के पिता पॉलो और उनकी पत्नी ( एंड्रिया की मां) क्रिस्टिना समेत सभी को अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी।
इससे पहले जुलाई में मिगेल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि इस हफ्ते हमने अपने जीवन का सबसे अहम मोड़ लिया और अपने प्यार पर शादी की मुहर लगा दी। हम इसे आपके साथ बांटना चाहते हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अपना जीवन अपने दूसरे हाफ मेरी पत्नी के साथ बांटने का मौका मिल रहा है। आप सभी का धन्यवाद।

जुलाई में की शादी और अब बनने वाले हैं पैरेंटस
वहीं पर शादी की तस्वीरें शेयर करने के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने ऐलान किया कि वो अपने बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही वो माता-पिता बनने की ओर हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मिगेल बेबी बंप पर हाथ सहलाते हुए अपने हाथ में अल्ट्रासाउंड स्कैन पकड़े नजर आ रहे हैं।
मिगेल ने लिखा,'हमारे जीवन में जल्द ही एक खास मेहमान का आगमन होने वाला है। एक ऐसी जॉब जो सारी जिंदगी चलती रहेगी। तुमसे मिलने को बेकरार हूं मेरी प्यारी बेटी।'

पिता ने किया था बेटी के साथ सगाई का खुलासा
गौरतलब है कि पुर्तगाली टीवी चैनल पर बात करते हुए इस मोटरसाइक्लिस्ट ने अपनी सौतेली बहन के साथ प्यार में पड़ने की कहानी के बारे में सुनाया था। सन रिपोर्ट के अनुसार मिगेल ने कहा था कि प्यार से पहले हम दोनों के बीच एक गहरी दोस्ती थी। हम साथ ही बड़े हुए थे। वहीं पर मिगेल के पिता ने खुलासा किया था कि उनके बेटे मिगेल ने पिछले सितंबर में उनकी दूसरी पत्नी क्रिस्टिना की बेटी के साथ सगाई कर ली है। स्पैनिश अखबार मार्का के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं खुश हूं कि मेरा बेटा उस लड़की के साथ शादी कर रहा है जिसे वह दिल से चाहता है।
वहीं प्यार को लेकर मिगेल ने कहा था,' एक वक्त ऐसा आया जब हमें अहसास हुआ कि हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। यह बेहद मजबूत प्यार था। हम पिछले साल ही शादी करने वाले थे लेकिन मेरी एक रेस के चलते हमें अगले साल तक के लिये इसे स्थगित करना पड़ा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications