For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आनंद ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता, पत्नी के लिए शेयर किया सबूत

​नई दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय चेस प्लेयर विश्वनाथन आनंद ने दो दिन पहले रैपिड वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनिशप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। हालांकि ब्लिट्ज वर्ग में पहले दिन आनंद को निराशा हाथ लगी लेकिन उन्होंने अंतिम दिन फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव पर जीत दर्ज दर्ज कर मेडल हासिल कर लिया। पहले दिन उन्हें रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से हार का मुंह देखना पड़ा था।

हालांकि आनंद ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी का इजहार बड़े ही रोचक अंदाज में किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं। 2018 मुबारक हो! अब विज्क (अगली कंपटीशन) तक परिवार के साथ समय बिताऊंगा। यह तस्वीर मेरी पत्नी के लिए है। उसने मुझे मेडल संभाल कर लाने को कहा है। यह इसी का यह सबूत है।'

बता दें कि वहीं वर्ल्ड क्लासिकल चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने फिर खुद को साबित करते हुए अंतिम दिन जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया। फाइनल दिन से पहले कार्लसन के 11 दौर के बाद सात अंक थे और इस चैंपियन ने अंतिम दिन 10 में से नौ अंक जीतकर कुल 16 अंक जुटा लिये। आनंद के भी सात अंक थे, लेकिन अंतिम 10 गेम में वह 7.5 अंक जुटा सके। जिसक बाद वह रूस के सरगेई कारजाकिन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। कारजाकिन अंतिम दिन केवल 5.5 अंक ही जुटा सके जिससे उनके कुल अंक आनंद की तरह 14.5 रहे।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+