SRH vs PBKS : बेकार गए जेसन होल्डर के 5 छक्के, पंजाब ने मारी बाजी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 37वां मैच शनिवार (25 सितंबर) को शारजाह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद 5 रन से हरा दिया। जेसन होल्डर की पारी बेकार गई जिन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी में 5 छक्के लगाए। इसी के साथ अब हैदराबाद प्लेऑफ की दाैड़ से पूरी तरह से बाहर हो गया है। यह उसकी 9 मैचों में 8वीं हार रही, वहीं पंजाब की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। उसके पास 10 मैचों में 8 अंक हैं। प्लेऑफ में जाने के लिए उसे बचे 4 मैचों में हर हाल में तीन जीतने ही जाएगी ताकि अगर-मगर के फेर से पहुंचा जाए।
पंजाब के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वार्नर(2) के रूप में पहला विकेट खो दिया। बाद में कप्तान केन विलियमसन ने भी एक रन बनाकर विकेट गंवा दिया। मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे (13) और केदार जाधव (12) भी प्रभावित करने में नाकाम रहे ।
विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और जेसन होल्डर ने चुनीाती देने की कोशिश की। लेकिन 31 रन पर खेल रहे साहा दुर्भाग्य से 17वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। होल्डर ने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया। लेकिन जब उन्हें जीत के लिए आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे तो वह बड़ा शॉट नहीं खेल सके और पंजाब जीत गया। पंजाब के लिए गेंदबाजी करते हुए युवा रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने भी दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अर्शदीप सिंह ने भी एक विकेट का योगदान दिया ।
इससे पहले हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि पंजाब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और 20 ओवर में 125 रन ही बना सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब के कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 4.1 ओवर में 21 रन बनाकर आउट हो गए। जेसन होल्डर ने उन्हें जे. सुचित के हाथों कैच कराया। दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पांच रन पर लपके गए।. इसके तुरंत बाद क्रिस गेल (14) और एडेन मार्कराम (27) ने भी अपने विकेट गंवाए ।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के आउट होने के बाद अन्य खिलाड़ी हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने नहीं टिके। इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और अब्दुल समद ने भी एक-एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : सबसे आलसी क्रिकेटरों की प्लेइंग XI, 'हिटमैन' रोहित भी हैं शामिल
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, रिद्धिमान साहा (W), केन विलियमसन (C), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
