AUS vs IND: सिडनी में फैन्स ने किया धोनी को याद, दिल जीत लेगा कोहली का रिएक्शन, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने रविवार को लगातार दूसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। सिडनी में खेले गये इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए विराट सेना के लिये पहले शिखर धवन ने फॉर्म में वापसी करते हुए 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और फिर हार्दिक पांड्या ने महज 22 गेंदों में 42 रनों की विस्फोटक बैटिंग कर टीम को 2 गेंद पहले ही मैच जिता दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में मिली 2-1 से हार का बदला ले लिया।
भारतीय टीम पहली बार पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पहुंची है, ऐसे में फैन्स को उनकी याद आना लाजमी है। ऐसा ही कुछ रविवार को खेले गये दूसरे मैच के दौरान भी मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें फैन्स मिस यू धोनी का पोस्टर लिये नजर आ रहे हैं और वहीं मैदान पर बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे कप्तान विराट कोहली ने इसे लेकर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो कि सभी का दिल जीत रहा है।
और पढ़ें: AUS vs IND: क्या स्मिथ को फिर से कप्तानी नहीं देना चाहती ऑस्ट्रेलिया, जानें क्या बोले मैथ्यू वेड
दरअसल जब फैन्स मिस यू धोनी का कार्डबोर्ड लेकर जोर-जोर से शोर मचा रहे थे तो वहां पर खड़े कप्तान विराट कोहली ने भी हाथ से इशारा कर कहा कि वह भी उन्हें मिस कर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कोहली का प्यार फिर से जाहिर हो गया है।
गौरतलब है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने पिछले साल 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था लेकिन इसी साल 15 अगस्त की शाम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने इस बात का ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर किया जिसमें उनके पहले मैच में रन आउट से लेकर आखिरी मैच में रन आउट तक की पिक्चर्स थी और बैक ग्राउंड में उनका पसंदीदा गाना मैं पल दो पल का शायर हूं चल रहा था।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को टीम में चाहते हैं सहवाग, कारण भी बताया
आपको बता दें कि सिडनी के मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली ने 40 रनों की शानदार पारी खेली थी और 195 रनों के विशाल स्कोर को चेज करने में अहम भूमिका निभाई थी।
देखें वीडियो:
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
