|
भारतीय एमैच्योर कबड्डी महासंघ ने मंजूरी से किया इंकार
भारतीय एमैच्योर कबड्डी महासंघ (AKFI) के प्रशासक और रिटायर्ड जस्टिस एस पी गर्ग ने टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंची भारतीय टीम को लेकर कहा कि नेशनल एजेंसी ने किसी भी टीम को पाकिस्तान जाकर खेलने की मंजूरी नहीं दी है।
उन्होंने कहा, 'हमें पाकिस्तान जाने वाली किसी कबड्डी टीम के बारे में कोई सूचना नहीं है। AKFI द्वारा किसी टीम को पाकिस्तान जाने और वहां कबड्डी मैच खेलने की कोई मंजूरी नहीं दी गयी। '
रिपोर्ट के आधार पर एकेएफआई इस मामले पर टीम और मैनेजमेंट पर कार्रवाई कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार एस पी गर्ग ने दावा किया है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी तभी मिली जब इस बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने कहा एकेएफआई इस तरह के व्यव्हार का समर्थन नही करता और ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
|
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो वीडियो
वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के लाहौर पहुंचने की फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही है। पाकिस्तान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार (10 फरवरी) से लाहौर के पंजाब फुटबॉल स्टेडियम से हो रही है।
इस टूर्नामेंट के कुछ मैच फैसलाबाद और कुछ पाकिस्तान के गुजरात में खेले जायेंगे। वहीं पाकिस्तान पंजाब के खेल मंत्री राय तैमूर खान भट्टी ने लाहौर पहुंची भारतीय कबड्डी टीम का स्वागत किया। पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के अधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों के वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचने के बाद फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में लाहौर के होटल पहुंचाया गया।

विदेशी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये ऐसी है प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि अगर किसी भारतीय दल को विदेशी प्रतियोगिताओं में भाग लेना है तो उसकी भागीदारी की जानकारी राष्ट्रीय खेल महासंघ भारत के खेल मंत्रालय को देता है, जो राजनीतिक मंजूरी के लिये विदेश मंत्रालय और सुरक्षा मंजूरी के लिये गृह मंत्रालय से मंजूरी लेता है। भले ही सरकार इस प्रतियोगिता में जाने के लिये खर्च का वहन कर रही हो या नहीं।
भारतीय कबड्डी टीम के पाकिस्तान पहुंचने पर खेल मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि सरकार ने किसी भी ऐथलीट को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है।
खेल मंत्रालय के सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने किसी भी टीम को अनुमति प्रदान नहीं की है जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व के लिए अनिवार्य होती है।'
|
6 बार से विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा था
विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप के पिछले छह चरण 2010 और 2019 तक भारत में आयोजित हुए थे। भारत ने सभी छह चैम्पियनशिप जीती थी, जिसमें उसने 2010, 2012, 2013 और 2014 में पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तानी आयोजकों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, ईरान, अजरबेजान, सिएरा लियोन, कीनिया और कनाडा की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। विजेता टीम को एक करोड़ जबकि उप विजेता टीम को 75 लाख रूपये की राशि मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
