ट्विटर पर कहा गया अगला हाफिज सईद, फिर इरफान ने यूजर को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है। परंतु हद उस समय पार हो गई जब उन्हें अगला हाफिज सईद कहा जाने लगा। इरफान को यह बात बिल्कुल ठेस पहुंचाने वाली रही और उन्होंने ऐसी भाषा प्रयोग करने वाले शख्स को करारा जवाब दिया।

यूजर ने इसलिए कहा ऐसा
दरअसल, हाल ही में भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के कोचिंग करियर को लेकर हरभजन सिंह ने खूब भड़ास निकाली थी। उन्होंने साफ कहा कि ग्रैग चैपल ने टीम को तोड़ने का काम किया है। ऐसा भी माना जाता है कि इरफान पठान का करियर खत्म करने के पीछे ग्रेग चैपल का हाथ रहा, लेकिन इरफान इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं। इरफान ने हाल ही में कहा था कि उनका करियर ग्रेग चैपल के चलते खत्म नहीं हुआ है। इरफान पठान के इस बयान को एक निजी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। इस पर कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिए। ऐसे ही यूजर ने उन्हें अगला हाफिज सईद बताया जिससे इरफान को काफी गुस्सा आया और उन्होंने इस कमेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
|
फिर इरफान ने दिया जवाब
क्रूतिका हिंदू नाम के एक यूजर ने जो कमेंट किया था उसमें लिखा था, ''इरफान पठान अगले हाफिज सईद (आतंकी) बनने की ख्वाहिश को छिपा नहीं पा रहे हैं। यह काफी खराब बात है।' हाफिज सईद जमात उद दावा आतंकी संगठन का सरगना है। इरफान पठान इस कमेंट से बेहद आहत हुए और उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'ये कुछ लोगों की मानसिकता है। हम कहां पहुंच चुके हैं? शर्मनाक और घटिया। इसे बदलने की जरूरत है।'

फैंस का मिला साथ
बता दें कि इरफान पठान ने जब अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उन्हें फैंस का साथ मिला। फैंस ने पठान को सलाह दी कि उन्हें ऐसे कमेंट्स पर ध्यान ना देते हुए अपना काम करते रहना चाहिए और फैंस उनके साथ खड़े हैं। इरफान पठान अक्सर बड़े मामलों में भी अपने विचार सामने रखा करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
