हार के बाद बोले बिंद्रा..मेरा शूटिंग करियर यहींं खत्म होता है..
रियो डी जेनेरियो। सोमवार को भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा जीतते-जीतते हार गये। बिंद्रा रियो ओलम्पिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।
रियो ओलंपिक 2016: जानिए गुडविल एंबेसडर अभिनव बिंद्रा के बारे में खास बातें
इस हार के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बिंद्रा ने कहा कि मेरा निशानेबाजी करियर यहीं खत्म होता है, यहां तक कि शौकिया निशानेबाजी भी यहीं से खत्म होती है। बिंद्रा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं आगे क्या करने जा रहा हूं लेकिन इतना तय है कि अब मैं शूटिंग नहीं करूंगा।
बिंद्रा वैसे अपने आपको काफी सहज रखने की कोशिश कर रहे थे, बिंद्रा ने कहा कि हार या जीत तो बाद की बात है लेकिन हां मुझे इस बात का सकून है कि मैंने अपना बेस्ट दिया। मैं बस अपने साथी युवा खिलाड़ियों से यही कहना चाहूंगा कि वो कठिन मेहनत करें, दृढ़ता बनाए रखें और सफलता हासिल करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
