अभिनव बिंद्रा ने दीपा करमाकर को लेकर ट्विटर पर भड़काने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में भारत का नाम रौशन करने वाली पीवी सिंधु, साक्षी मलिक, दीपा करमाकर को हाल ही में दिल्ली सरकार ने एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया था। यूं तो ओलंपिक में इस बार अभिनव बिंद्रा ने भी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वह इस इवेंट में नहीं पहुंच पाए।
माकूल जवाब देकर चुप करा दिया
इसी बात को लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने अभिनव बिंद्रा को निशाने पर लिया तो अभिनव ने भी उसे माकूल जवाब देकर उसे चुप करा दिया। दरअसल, हुआ यह कि अभिनव के इस इवेंट में न पहुंचने पर एक ट्विटर यूजर ने पूछा,'भाई दिल्ली में सम्मान समारोह में आप क्यों नहीं शामिल हुए? अगर वहां दीपा करमाकर का ऐसा भव्य स्वागत हो सकता है तो आपका क्यों नहीं?'
इस ट्वीट के जवाब में अभिनव ने लिखा,'दीपा करमाकर ने जिमनास्टिक में इतिहास रचा है और ट्रेंड सेट किया है। मैं इस तरह का सम्मान 2008 में हासिल कर चुका हूं।'
पदक से चूक गए थे अभिनव बिंद्रा
आपको बता दें कि असम की मूल निवासी दीपा करमाकर ने रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं अभिनव बिंद्रा भी 10 मीटर एयर रायफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक से मामूली अंतर से चूक गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

