WTC Final 2023: 91 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगी टीम इंडिया
WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला द ओवल के न्यूट्रल ग्राउंड पर होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। यह दूसरी बार है, जब भारत किसी न्यूट्रल ग्राउंड में पर टेस्ट खेलने जा रहा है।
दूसरी बार न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने इससे पहले साल 2021 में डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न्यूट्रल ग्राउंड में टेस्ट खेले थे, तब इंडिया ने सॉउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल टेस्ट मैच थे। हालांकि, ये अलग बात है कि भारत ने खुद न्यूट्रल ग्राउंड पर बाद में खेला है, इससे पहले न्यूट्रल ग्राउंड टेस्ट का मेजबान बन चुका था।
न्यूट्रल ग्राउंड की मेजबानी कर चुकी है टीम इंडिया
दरअसल, साल 2019 में अफगानिस्तान ने यहां दो टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान अफगानी टीम ने भारत को अपना 'होम वेन्यू' चुना था, जिसके चलते भारत को टेस्ट खेलने से पहले ही 'मेजबान' बनने का मौका मिल गया। तो भारत के लिए न्यूट्रल ग्राउंड में, एक और टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड अब बनने जा रहा है। भारत के 91 साल के टेस्ट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब वह न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगी।
रोहित शर्मा की अगुवाई में खेला जाएगा फाइनल
ऑस्ट्रेलिया WTC लीग तालिका (2021-23 चक्र) में 66.67 अंक प्रतिशत (PCT) के साथ टॉप पर है, जबकि भारत 58.8 पीसीटी के साथ उपविजेता रहा। यह ICC के इवेंट का दूसरा सीजन है। उद्घाटन सीजन में भी भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उस समय विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी। भारतीय प्रशंसक इस बार कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया की खिताब के साथ वापसी की उम्मीद उम्मीद कर रहे होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
