Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिका ने हथियारों पर बहाए 15 खरब डालर

वाशिंगटन3 अप्रैल: अमेरिका ने हथियारों के विकास पर 2007 में 16 खरब डालर की राशि खर्च की है। कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सन 2000 में खर्च किए गए धन से यह करीब दोगुना है।

मंगलवार को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार हथियार निर्माण की लागत 2007 के वास्तविक अनुमानों से 26 प्रतिशत और शोध में लगने वाली राशि बजट के प्रावधानों से 40 प्रतिशत अधिक है।

बजट से अधिक राशि लगने के बावजूद लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और उपग्रहों से संबंधित करीब 72 कार्यक्रम तय समय सीमा से औसतन करीब 21 महीने पीछे चल रहे हैं।

पेंटागन के हथियार कार्यक्रम की छठीं वार्षिक रिपोर्ट 'सरकारी जिम्मेदारी कार्यालय' ने तैयार की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इराक और अफगानिस्तान में सैनिक खर्च बढ़ने के बावजूद हथियारों के विकास के लिए अगले पांच वर्षो में करीब 90 करोड़ डालर व्यय करने की योजना है।

'सरकारी जिम्मेदारी कार्यालय' के महालेखा नियंत्रक जेने डाड्रो ने रक्षा बजट के दुरुपयोग की आलोचना की।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि वह रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही कोई टिप्पणी करेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+