For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप : सेमीफाइनल में विवादों के साथ बजरंग पूनिया को मिली हार

नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को वीरवार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्होने 65 किलोग्राम भार वर्ग में दौलत नियाजबेकोव से हार मिली, लेकिन इस मैच में जो खराब अंपारिंग हुई उसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। खराब अंपायरिंग के चलते पूनिया जीता हुआ मैच हार गए जिससे वह खुद निराश दिखे। हालांकि भारतवासियों के लिए खुशखबरी यह है कि पूनिया ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

पूनिया और नियाजबेकोव के बीच यह मुकाबला 6 मिनट तक चला जो 9-9 अंक के साथ बराबरी पर छूटा। पर फिर अंपायर ने एक बार में सर्वाधिक चार अंक बनाने वाले नियाजबेकोव को विजयी घोषित कर दिया। अंपायर ने नियाजबेकोव के खराब खेल पर कोई एक्शन नहीं लिया, उल्टा समय बर्बाद करते दिखे। मुकाबले में नियाजबेकोव काफी थक गये थे लेकिन रेफरी ने उन्हें उबरने का पूरा मौका दिया। इसके अलावा नियाजबेकोव खेल भावना के खिलाफ हो रहे थे लेकिन फिर भी अंपायर ने ऐसे बने 3 माैकों पर भी उन्हें चेतावनी नहीं दी। हालांकि बजरंग पूरे मैच में उनपर हावी रहे लेकिन अंपायर ने फिर भी उनके खिलाफ ही फैसला सुनाया।

बता दें कि पूनिया के अलावा रवि कुमार दहिया को भी हार का सामना पड़ा है। अब ये दोनों खिलाड़ी कांस्य पदक के लिए शुक्रवार को रिंग में उतरेंगे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि को सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के जवुर यूगेव से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन खुशी वाली बात यह है कि रवि ने भी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ ही यह कोटा हासिल किया। वहीं पूनिया को ओलिंपिक कोटा मिलने पर उनके गुरु योगेश्वर दत बेहद खुश नजर आए हैं।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 19:05 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+