For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

World Wrestling Championship: खत्म हुई भारत को गोल्ड की आस, दूसरे दौर में हारी विनेश फोगाट

नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है. भारत के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट को यहां जारी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दौर में मंगलवार को हार झेलनी पड़ी। पहले दौर में सोफिया मैटसन को हराने के बाद दूसरे दौर के मुकाबले में विनेश फोगाट का सामना दो बार की विश्व चैंपियन मायू मुकाइदा से हुआ। जापान की मायू मुकाइदा ने शानदार खेल दिखाते हुए विनेश फोगाट के खिलाफ 7-0 से जीत दर्ज की और अगले दौर में जगह बनाई।

इससे पहले भारत के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को जीत के साथ शुरुआत की है। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश फोगाट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले में रियो ओलिम्पिक की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। मैटसन ने 2016 में रियो में हुए ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। हालांकि, विनेश फोगाट को अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुछ खास परेशानी नहीं हुई और वह शुरुआत से ही उन पर हावी नजर आई।

और पढ़ें: लड़के के वेश में फुटबाॅल मैच देखने पहुंची महिला, पकड़ी गई तो आग लगाकर दे दी जान

विनेश फोगाट की दमदार शुरुआत के चलते मैच रेफरी ने टेक्निकल सुपरियोरिटी के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया। अब अगले दौर में विनेश फोगाट का मुकाबला जपान की मायू मुकाइदा से होगा। जापान की मायू मुकाइदा ने पिछले साल बुडापेस्ट में हुए विश्व चैम्पियनशिप में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

और पढ़ें: रोनाल्डो ने माना- मेस्सी से चल रही प्रतिद्वंद्विता ने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाया

विनेश फोगाट भारत के लिए पहले 50 किग्रा वर्ग में मुकाबला करती थी लेकिन अब वह भार वर्ग को बढ़ाते हुए 53 किग्रा भार वर्ग में मुकाबला करती हैं। विनेश फोगाट ने यासर डागु, पोलैंड ओपन और स्पेन ओपन में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 15:36 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+