For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुशील कुमार का टोक्यो ओलंपिक का सपना टूटा, पहले ही राउंड में मिली हार

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान सुशील कुमार का टोक्यो ओलिंपिक का टिकट पाने का सपना शुक्रवार चकनाचूर हो गया है। सुशील 8 साल बाद वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा बने थे लेकिन पहले ही राउंड में उन्हें हार मिल गई। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील को 74 किग्रा वर्ग में अजरबेजान के खादजहीमुराद के हाथों 9-11 से हार हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सुशील पहली बार 74 किग्रा वर्ग में उतरे थे। इस भारतीय खिलाड़ी ने 2008 में बीजिंग और 2012 में लंदन ओलिंपिक में पदक जीते थे।

सुशील का मुकाबला अजरबेजान के खादजहीमुराद से था। सुशील ने बाउट की शुरुआत में लीड बनाई थी ब्रेक टाइम तक वह 9-4 से आगे थे। हालांकि इसके बाद उनके विरोधी ने तेजी से अटैक करते हुए अंक हासिल किए। उन्होंने आखिर के दो मिनट में छह अंक हासिल किए और अंत में सुशील को मैट से बाहर करते हुए एक अंक और हासिल किया। सुशील यह बाउट 11-9 से हार गए। वहीं इससे पहले भारत के करन को 70 किग्रा वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें उजबेकिस्तान के रेसलर ने 0-7 से मात दी।

हालांकि खुशी की बात यह है कि इन दोनों पहलवानों की हार के बाद भारत को प्रवीण ने पहली जीत दिलाई। 92 किग्रा वर्ग में प्रवीण ने कोरिया रे सू को मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। यह भारत की आज के दिन की पहली जीत है। वहीं इससे पहले बजरंग पूनिया वीरवार को ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। पूनिया ने 65 किग्रा वर्ग और रवि कुमार ने 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश को ओलिंपिर कोटा दिलाया। हालांकि दोनों ही रेसलर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। बजरंग को कजाकिस्तान के रेसलर दोलत नियाजबेकव ने मात दी वहीं रवि कुमार को रुस के जोवुर ने हराया।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 18:32 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+