प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजे जाएंगे चुनींदा एथलीट
भोपाल 26 फरवरी.वार्ता. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ .एएफआई. के महासचिव ललित भनोट ने आज कहा कि प्रदर्शन में निरंतर सुधार के बीच चुनींदा एथलीटों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए रूस सहित कुछ अन्य देशों में भेजा जाएगा
भनोट ने यहां पत्रकारों से कहा .. अन्य देशों के प्रमुख एथलीटों की तुलना में हमारे एथलीट काफी पीछे हैं 1 लेकिन वर्तमान में कई युवा एथलीट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जो भविष्य के लिए अच्छी बात है 1 .. उन्होंने कहा कि पेइचिंग आेलंपिक से पहले चुनींदा एथलीटों कोप्रशिक्षण के लिए खेल महाशक्ति में शुमार किए जाने वाले देशों में भेजाजाएगा जिससे उनकी प्रतिभा और निखर सके
एक सवाल के जवाब में भनोट ने माना कि देश में एथलेटिक्सके लिए बुनियादी अधोसंरचना अपर्याप्त है 1 अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं मेंश्रेष्ठ उपलब्धियों के बावजूद खिलाडियों को प्रोत्साहन और पैसा दोनोंही नहीं मिल पाता है
उन्होंने कहा .. जब कुछ एथलीट सितारों की तरह उभर कर सामने आएंगे तभी एथलेटिक्स में तस्वीर बदलने की उम्मीद की जा सकती है 1 .. द्विवेदी पार्थिव मनोरंजन 1839 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications