
बबीता ने दिया पुलिस विभाग से इस्तीफा-
बबीता फोगाट ने दिया इस्तीफा बबीता फोगाट ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद ट्वीट किया था कि आज भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति में नई शुरुआत कर रही हूं, आप सबसे भी आह्वान करती हूं कि आप भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।
|
बवीता ने किया ये Tweet-
बवीता ने किया ये Tweet जबकि इससे पहले बवीता के पिता और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके महावीर फोगाट ने भी बीजेपी की तारीफ की थी, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने का बड़ा काम किया है। हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी ने पारदर्शी सरकार दी है और भर्ती किए गए युवाओं की बिना किसी भेदभाव के नियुक्ति की है।
PKL 2019: जयपुर के खिलाफ पटना की जीत के स्टार रहे प्रदीप नरवाल

रिएलिटी टीवी शो 'नच बलिए' में बवीता
कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं बवीता कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकीं बबीता फोगाट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।' स्टार प्लस के मशहूर रिएलिटी टीवी शो 'नच बलिए' में अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ नजर आईं बवीता इसी साल शादी कर सकती हैं, मालूम हो कि जून 2019 में ही बवीता ने अपनी शादी की बात कन्फर्म करते हुए विवेक संग अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए अपने रिलेशन के बारे में दुनिया को बताया था।


Click it and Unblock the Notifications
