भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीतिका के साथ मनचले ने की मारपीट

हिसार। भारत की होनहार बेटी पहलवान गीतिका जाखड़ के साथ हुई शर्मनाक घटना ने एक बार फिर से पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या देश में कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां महिलाएं सुरक्षित हों।

दरअसल ग्लासगो कॉमनवेल्थ में 63 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीतिका जाखड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि हिसार में बुधवार को उनके साथ एक मनचले युवक ने अश्लील हरकत के साथ अभद्र व्यवहार किया है और जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उस युवक ने उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीतिका के साथ मनचले ने की मारपीट

मालूम हो कि गीतिका बुधवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में प्रैक्टिस के लिए गयी थीं, वहां उस दिन वहां बॉस्केट बॉल का गेम चल रहा था जिसके कारण वहां लड़के -लड़कियों की भीड़ थी। गीतिका के साथ उनकी कुछ साथी महिला खिलाड़ी भी थीं।

गीतिका को मनचले ने दी गंदी गालियां

इसी बीच सुनील उर्फ चन्नी नाम का युवक आया और उसने गीतिका को कुछ अश्लील भाषा अपशब्द कहे जिसका गीतिका ने जब विरोध किया तो सुनील उनके साथ हाथापाई पर उतर आया और उसने उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके कारण गीतिका ने पुलिस में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

ऱाष्ट्रमंडल खेलों में गीतिका ने जीता था सिल्वर मेडल

गीतिका का कहना है कि वो सुनील उर्फ चन्नी को पहले से नहीं जानती हैं। गीतिका की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है फिलहाल चन्नी की तलाश में हिसार पुलिस जुट गयी है।

Story first published: Thursday, December 18, 2014, 13:29 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+