शारापोवा के बयान से सचिन फैन्स को लगी मिर्ची, पूछा कौन है शारापोवा?
बेंगलौर। टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने सचिन तेंदुलकर को पहचानने से मना क्या किया, आज पूरा भारत उन्हें पहचानने से इंकार कर रहा है।
गौरतलब है कि विम्बलडन के दौरान रूस की इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने भारत में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे तेंदुलकर के बारे में नहीं जानती।
सचिन तेंदुलकर शनिवार को मारिया शारापोवा का मैच देखने विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। इस दौरान सचिन के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, फुटबॉलर डेविड बेकहम और गोल्फर इयान पॉल्टर भी मौजूद थे। जहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शारापोवा से जब सचिन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वे सचिन के बारे में नहीं जानती'।
Dont underestimate the "God" of common man
Who is Maria Sharapova
— Deepak Bajpai (@BajpaiDeepak88) July 3, 2014 उनके इस बयान के बाद जैसे दुनिया भर में फैले सचिन तेंदुलकर के फैन्स को र्मिची लग गई और उन्होंने सोशल साइट्स पर शारापोवा के खिलाफ एक जंग छेड़ दी है। कुछ ही देर में सोशल साइट्स पर शारापोवा को निशाना बनाने की एक मुहिम सी छिड़ गई। ट्विटर, फेसबुस और अन्य सोशल साइट्स पर सचिन के चाहने वालों ने 'हू इज शारापोवा ?' जैसी मुहिम की शुरूआत की है। जिनपर दो दिनों के अंदर ही काफी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही है।
Now our former PM Manmohan singh Ji will teach a lesson to Sharapova by doing 'Kadi Ninda' Who is Maria Sharapova
— prashant bhatt (@impbhatt) July 3, 2014 साथ ही सचिन तेंदुलकर के फैन्स ने ट्विटर के जरीए शारापोवा पर निशाना बनाते हुए मांग की है कि मारिया शारापोवा को इस बात के लिए माफी मांगनी होगी। वहीं, फेसबुक पर मारिया शारापोवा के ऑफिसियल पेज पर लाखों सचिन फैन्स के कमेंट देखे जा रहे हैं। जिसमें उनके कपड़ों से लेकर उनके कैरेक्टर पर हमला किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग अपने कमेंट्स में शारापोवा को सचिन से जुड़ी जानकारियां भी दे रहे हैं।
बहरहाल, सचिन के फैन्स की ऐसी प्रतिक्रियाओं को शायद सचिन भी न पसंद करे। लिहाजा, प्रशंसकों को तुरंत इस मुहिम पर रोक लगा देनी चाहिए।
|
कार्तिक का ट्विट
काश सचिन भी पूछ लें कौन है मारिया शारापोवा !
|
न्यूज ऑवर डिबेट
देश जानना चाहता है, कौन है शारापोवा
|
ट्विटर पर मुहिम
ये है सचिन तेंदुलकर
|
आर जडेजा का ट्विट
सचिन है क्रिकेट का भगवान
|
शिवानी का ट्विट
सचिन पर है पूरे भारत को गर्व
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications