जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: लखनऊ में सपा से जुड़े दबंगों ने जापान की टीम पर तानी बंदूक
लखनऊ। हॉकी का महासंग्रामी जूनियर हॉकी विश्व कप लखनऊ में शुरु हो चुका है। यह यूपी के लिए गर्व की बात है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी भी खेल का विश्व कप का अयोजन यहां हो रहा हो। लेकिन शनिवार की देर शाम सत्ताधारी पार्टी के कुछ दबंगों ने ऐसा कर दिया जिसने पूरे यूपी को शर्मसार कर दिया। जानकारी के मुताबिक सपा से जुड़े युवओं ने गुड़ई दिखाते हुए जापान के खिलाडि़यों की बस रोक दी और उनपर बंदूक तान दिया।
दस्यु सुंदरी ने शिवराज को दी धमकी, न्याय नहीं मिला तो फिर उठा लूंगी बंदूक और...
जानकारी के मुताबिक इस घटना से जापान के खिलाड़ी बेहद सहम गए और उन्होंने फौरन पूरी घटना की जानकारी अपने दूतावास को दे दी। टीम के लाजिस्टिक की सहायता कर रहे अधिकारी ने बताया कि जापानी खिलाड़ी और टीम अधिकारी हैरान थे और तनाव में दिख रहे थे। जब वे युवा चले गये और बस ने दोबारा चलना शुरू कर दिया तब उन्होंने राहत की सांस ली।
UP: पांचवीं बेटी पैदा होने पर मां को सदमा, हार्ट अटैक से मौत
ग्राउंड से होटल जा रही थी टीम
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम जापान की टीम स्पेन से 1 - 4 से हारने के बाद अपने होटल लौट रही थी, जब समाजवादी पार्टी के युवाओं ने टीम के बस के ड्राइवर को रोक दिया, क्योंकि उसने इन युवाओं के वाहन को ओवरटेक किया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समाजवाटी पार्टी के झंडे और हूटर वाली एक एसयूवी (यू पी 32 जी पी 8850) ने खुर्रम नगर के पास उनकी बस का पीछा करते हुए रोक दिया तथा अपना वाहन जबरदस्ती टीम की बस के आगे खड़ा कर दिया। इसमें भाग ले रही सभी टीमों को पुलिस सुरक्षाबल मुहैया कराया गया है, लेकिन जापान की टीम का सुरक्षा दल भारी ट्रैफिक के कारण अलग हो गया था। स्थानीय पुलिस के मौके पर आने के करीब 20 मिनट बाद मामला निपटा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
