For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मिक्सड मार्शल आर्टस में फिर जौहर दिखाने उतरेंगी रितु फोगाट, सामने आई नई तारीख

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान रितु फोगाट ने कुछ समय पहले ही मिक्सड मार्शल आर्टस में करियर की शुरुआत की थी और उनके करियर के लिये साल 2020 काफी शानदार साबित हुआ। द इंडियन टाइग्रेस के नाम से मशहूर रितु फोगाट ने पिछले महीने ही अपनी जीत की हैट्रिक लगाई और इस साल का अंत भी वह जीत के साथ ही करना चाहती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर रितु फोगाट ने साल के आखिरी मुकाबले की तारीख का ऐलान कर दिया है। रितु फोगाट इस साल के आखिरी मुकाबले में फिलीपींस की जोमारी टोरेस में भिड़ेंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का यह मैच ONE: BIG BANG में शुक्रवार, 4 दिसंबर को सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में खेला जायेगा। फोगाट ने इससे पहले कंबोडियाई एथलीट नोउ श्रे पोव के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए साल 2020 के सबसे बड़े इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX में वापसी की थी। मिक्सड मार्शल आर्टस के करियर में यह उनकी लगातार तीसरी जीत थी।

रितु फोगाट ने पिछले साल हुए ONE: AGE OF DRAGONS में साउथ कोरिया के किम को हराकर डेब्यू किया और इस साल फरवरी में आयोजित हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में वू चाओ चेन को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की थी।

ऐसे में देखना होगा कि क्या रितु फोगाट अपने मिक्सड मार्शल आर्टस करियर में लगातार चौथी जीत हासिल कर पाती हैं या नहीं। वहीं दिसंबर में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में रितु फोगाट के लिये बतौर विपक्षी खिलाड़ी उतरने वाली टोरेस की बात करें तो पिछले कुछ मुकाबले उनके लिये अच्छे नतीजे लेकर नहीं आये हैं लेकिन अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सारे अच्छे फाइटर्स का सामना किया।

ऐसे में वह फोगाट के सामने मुश्किलें पैदा तो कर सकती हैं लेकिन रितु के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टोरेस का उन्हें हरा पानाम मुश्किल नजर आता है।

4 दिसंबर को होने वाले इस ONE: BIG BANG इवेंट में रितु फोगाट के मुकाबले के अलावा 5 और मुकाबले खेले जायेंगे जिसके मेन इवेंट में रोमन क्रीकलिआ को मरात आयगुन के खिलाफ अपने लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ONE: BIG BANG का पूरा बाउट कार्ड:

रोमन क्रीकलिआ vs मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
कोयोमी मत्सुशीमा vs गैरी टोनन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - फेदरवेट)
मरात ग्रिगोरियन vs इवान कोंद्रातेव (किकबॉक्सिंग - फेदरवेट)
काइरत अख्मेतोव vs डैनी किंगड (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - फ्लाइवेट)
अमीर अलीअकबरी vs इस्लाम अबासोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - हेवीवेट)
ऋतु फोगाट vs जोमारी टोरेस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स - एटमवेट)

Story first published: Tuesday, November 24, 2020, 0:39 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+