कुलदीप यादव से सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात, जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में लगभग सभी फॉर्मेट में अहम जगह बना चुके युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल कुलदीप यादव का अंतरराष्ट्रीय करियर अब सफलताओं की सीढियाँ चढ़ने लगा है। हाल ही में कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय में हैट्रिक ली और ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलने के मौके दिए जा रहे है। कुलदीप के प्रदर्शन की तारीफ महान स्पिनर शेन वॉर्न और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं।
इन दिग्गजों की तारीफ से उत्साहित कुलदीप ने बताया कि मास्टर ब्लास्टर सचिन ने निजी तौर पर उनसे कहा है कि उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुलदीप यादव ने कहा कि सचिन सर ने मुझे मेरे पहले टेस्ट के दौरान कहा था कि मेरा लक्ष्य भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट लेना होना चाहिए और तभी से मैंने सोचा कि जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मुझसे इस प्रकार की उम्मीद की है, तो मुझे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
कुलदीप ने कहा कि "सचिन सर के साथ महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी तारीफ करते हुए मुझे प्रोत्साहित किया था और मुझे खुशी मिली कि मेरे आदर्श ने मेरे लिए इतना कुछ कहा है। यह सब बातें मेरे लिए गर्व की बात है और मैं उनके विचारों और उनकी सलाह पर खरा उतरूंगा।"
बता दें कि कुलदीप यादव की गेंदबाजी से सभी दिग्गज काफी प्रभावित हुए हैं। फिलहाल तो कुलदीप भारत श्रीलंका टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। लेकिन उन्हें पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में खेलने को नही मिला है।
इसे भी पढ़ेंः- सचिन तेंदुलकर से महज एक कदम दूर है वंडर किड पृथ्वी शॉ, किया एक बड़ा धमाका
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
