रियो में जगी उम्मीद : साक्षी मलिक ने कुश्ती रेपचेज का पहला मुकाबला जीता, पदक से बस एक कदम दूर

रियो डी जेनेरियो। कुश्ती के क्वॉर्टरफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक की दौड़ के लिए रेपचेज मुकाबले में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने मंगोलिया की अपनी विरोधी ओरखोन पूरेबदोर्ज को 12-3 से शिकस्त दी।

पहले पीरियड में बराबरी की टक्कर के बाद दूसरे पीरियड में भारतीय पहलवान हावी रही और उसने ओरखोन के चारों खाने चित कर दिए।

कुश्ती के क्वॉर्टरफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक की दौड़ के लिए रेपचेज मुकाबले में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

साक्षी को कांस्य पदक पक्का करने के लिए देर रात ढाई बजे किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा से होने वाले मुकाबले में जीतना होगा। अगर वह इसमें जीत जाती हैं तो भारत का रियो ओलंपिक में पदक का खाता खुुल जाएगा।

यह मौका साक्षी को इसलिए मिल पाया क्योंकि फ्रीस्टाल स्पर्धा के 58 किलोग्राम भार वर्ग के क्वॉर्टरफाइनल में रूस की कोबलोवा वालेरिया से वह हारी थीं। कोबलोवा फाइनल में पहुंच गईं हैं इसलिए साक्षी को मौका मिल गया। हालांकि, दो रेपचेज मुकाबले जीतकर ही साक्षी का पदक तय होगा। अगला मुकाबला देर रात ढाई बजे होगा।

हालांकि, महिला कुश्ती में उम्मीद तो विनेश फोगट ने भी जगाई थी लेकिन क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में चीन की सुन यनान से हारने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। इस मैच के दौरान उनके घुटने में चोट भी आई, जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

Story first published: Thursday, August 18, 2016, 2:07 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+