For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हत्या मामले में गिरफ्तार सुशील कुमार को तिहाड़ जेल में किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को मंडोली से तिहाड़ जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। सुशील और उसके सहयोगी अजय को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम ने 23 मई को राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को तिहाड़ जेल नंबर 2 भेज दिया है। जेल प्रशासन के मुताबिक यह एक रूटीन प्रक्रिया है लेकिन सूत्रों की माने तो सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है।

पुलिस ने कहा था कि सुशील और उसके साथियों पर मॉडल टाउन में सागर को उसके घर से अगवा करने का आरोप लगाया गया है ताकि उसे अन्य पहलवानों के सामने गाली-गलौज करने के लिए सबक सिखाया जा सके। पुलिस के अनुसार, सुशील ने प्रिंस नाम के एक लड़के को भी घटना का वीडियो बनाने के लिए कहा और चाहता था कि यह उसके समुदाय में वायरल हो ताकि कोई और इस अनुभवी पहलवान को नाराज करने की हिम्मत न करे।

स्टेडियम के अंदर कुमार और अन्य द्वारा कथित रूप से मारपीट करने के बाद पहलवान सागर राणा की मौत हो गई और उनके दो दोस्त घायल हो गए। यह घटना दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित एक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर 4 मई की देर रात हुई। दिल्ली की अदालत ने मामले के सिलसिले में कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी थी। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पर हत्या, गैर इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि कथित हत्या के पीछे सुशील कुमार मुख्य अपराधी और मास्टरमाइंड था और कहा कि वीडियो के ताैर पर सबूत हैं जिसमें वह सागर और उसके साथी को लाठी से पीटते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस ने 31 मई को सुशील कुमार के शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया था।

Story first published: Friday, June 25, 2021, 12:04 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+