151 गेंदें 57 छक्के 490 रन, जन्मदिन पर इस बल्लेबाज ने खेली अद्भुत पारी
नई दिल्ली। इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है। वहीं वनडे का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है और टी20 का एरॉन फिंच के नाम। क्रिकेट के बड़े से बड़े दिग्गज जो कारनामा नहीं कर पाए वो दक्षिण अफ्रीका के एक 20 साल के क्रिकेटर ने कर दिखाया है। दरअसल हाल ही में 50 ओवर के गेम में शेन डैडवेल ने 151 गेंदों में 490 रन ठोंक डाले।
संयोग से इसी दिन हेड्सवेल अपना 20वां जन्मदिन मना रहे थे। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत उनकी टीम न्यू पुके ने 50 ओवरों में 677/3 का स्कोर बनाया। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 57 छक्के लगाए। डेड्वेल ने 325 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
विरोधी टीम के चार गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा रन लुटा दिए। सभी गेंदबाज की इकॉनमी 10 से ज्यादा रही। डेड्सवेल को आखिरकार कोबस क्रोथर ने आउट किया। शेन डैडवेल के अलावा दूसरे बल्लेबाज रुआन हासब्रोक ने 52 गेंदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच डॉर्प 290/9 का स्कोर ही बना पाई। इस दौरान उनका कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जिसके चलते न्यू पोक ने 387 रनों से मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
