For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आखिरकार विनेश फोगाट ने मांगी माफी, रेसलिंग फेडरेशन जल्द लेगी सस्पेंशन पर फैसला

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक 2020 से खाली हाथ लौटने के बाद किसी और को विनेश फोगाट की असफलता इतनी भले ही ना खल रही हो जितनी यह खुद विनेश को सता रही है। वह एक अलग ही तरह के खोल में सिमटी प्रतीत हो रही हैं। जैसे उनको लग रहा है मानो वे पूरे देश के निशाने पर हों और सब से बातचीत भी बंद कर दी है। खबरें तो ये भी आई थी कि विनेश फोगाट यह सोच रही हैं कि वे वापस मैट पर जाएं या फिर नहीं। अगर ये बात सच है तो युवा रेसलर के लिए वाकई अजीब स्थिति है।

यह वही विनेश फोगाट हैं जिनको गोल्ड मेडल का पक्का दावेदार माना जा रहा था लेकिन सेमीफाइनल का सफर भी उन्होंने तय नहीं किया। विनेश अपने नखरो के लिए खासकर चर्चित रहीं और उन्होंने टोकियो पहुंचने के बाद बहुत नखरे दिखाए। उन्होंने अपने भारतीय साथियों के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया। साथ ही भारतीय रेसलरों के आधिकारिक प्रायोजक का लोगो भी अपनी जर्सी पर लगाना ठीक नहीं समझा। विनेश फोगाट पर्सनल प्रायोजक का लोगों लगाकर उतरी थी।

जाहिर है यह सब हरकतें रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने विनेश फोगाट को टेंपरेरी तौर पर सस्पेंड कर दिया। सब को लगा कि सस्पेंड करने के बाद विनेश फोगाट फेडरेशन को कोई संतुष्ट करने वाला जवाब देंगी ताकी रेसलिंग की यह संस्था मामले को लंबा ना खींचते हुए जल्द ही यह सस्पेंशन खोल दें, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विनेश ने जवाब देने के लिए इंतजार कराया और फेडरेशन प्रतीक्षा करता रहा।

अब जाकर विनेश ने जवाब दे दिया है जिसमें उन्होंने माफी तो मांग ली है लेकिन क्या लिखा है इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, "विनेश ने एक ईमेल भेजा है, कमेटी उनके रिस्पांस को देखेगी और उसके बाद फैसला किया जाएगा कि यह जवाब उनको संतुष्ट करता है या फिर नहीं। इसके बाद ही डिसीप्लिनरी कमेटी कोई फैसला करेगी।"

सरकार ने विनेश फोगाट को काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई थी और वह हंगरी में ट्रेनिंग कर रही थी जहां से उन्होंने टोक्यो के लिए सीधी उड़ान भरी। लेकिन जैसे ही वे टोक्यो में उतरी तो उन्होंने नखरे दिखाने शुरू कर दिए और अपने बाकी भारतीय टीम साथियों के साथ ट्रेनिंग करने से इनकार कर दिया। नखरों के बाद दिनेश ने रेसलिंग में भी खास प्रदर्शन नहीं किया और उनको रेपचेज राउंड खेलने का भी मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी उनको हराने वाली रेसलर सेमीफाइनल में हार गई थी।

विनेश फोगाट महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम इवेंट में भाग लेती है। उनसे रियो ओलंपिक में भी कुछ प्रदर्शन की दरकार थी लेकिन वहां पर उन्होंने अपने आप को चोटिल कर लिया और भारत की एक मेडल की आस भी वहीं खत्म हो गई। विनेश फोगाट हरियाणा की प्रतिष्ठित पहलवान फोगाट फैमिली से आती हैं और उनके अंकल महावीर फोगाट हैं।

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 14:48 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+