सुरेश रैना ने अपने पिता को गिफ्ट की 80 लाख की कार, जानिए खरीदने के लिए कहां चले गए थे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे धाकड़ क्रिकेटर सुरेश रैना हमेसा चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रैना फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। लेकिन उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। हालांकि इस बीच रैना ने समय निकालकर अपने पिता जी के लिए एक शानदार गिफ्ट दिया है। जी हां, दरअसल सुरेश रैना ने उत्तराखंड में एक नई मर्सडीज कार खरीदी है। रैना ने मर्सडीज कार GLE 350D अपने माता-पिता को गिफ्ट करने के लिए खरीदी है। बता दें कि भारत में इसकी कीमत 72 से 74 लाख के बीच बताई जा रही है।
वैसे तो यूपी में भी मर्सडीज कार के कई शोरूम हैं लेकिन उत्तराखंड से कार खरीदने की खास वजह है। दरअसल यह कार नेवी ब्लू कलर की है और ये कलर उन्हें कहीं और मिल नहीं रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना ने कार खरीदने के बाद कहा, 'मैंने यह कार देहरादून से इसलिए खरीदी हैं, क्योंकि जो कलर मुझे पसंद था वो और किसी जगह पर नहीं था। इसके बाद कंपनी के स्टाफ सदस्यों ने मुझे कार यहां से खरीदने की सलाह दी।'
मंगलवार को कार खरीदने देहरादून के एक शोरूम पहुंचे रैना ने बताया कि सितंबर में वह दिलीप ट्रॉफी का मैच खेलने गाजियाबाद से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उनकी कार का टायर फट गया। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने तभी तय कर लिया था कि परिवार के लिए कार खरीदते वक्त आराम के साथ सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे।
इसे भी पढ़ेंः- INDvSL: भारत पर कहर बरपा रहे सुरंगा लकमल के पैरों में आज भी भरे हैं गोली के छर्रे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
