Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑपरेशन के बाद मैदान पर लौटे कपिल देव, वीडियो साझा कर कही ये बात

नई दिल्ली। देश को पहला क्रिकेट विश्वकप दिलाने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ठीक होकर वापस मैदान पर लौट आए हैं। दरअसल कपिल देव को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनका ऑपरेशन किया गया था। सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से ठीक होकर कपिल देवा वापस गोल्फ के मैदान में लौट आए हैं। खुद कपिल देव ने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

कपिल देव ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है उसमे उन्होंने लिखा कि वापस गोल्फ कोर्स लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। कपिल देव ने कहा कि इस भावना को महसूस किया जा सकता है इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल देव पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। कपिल वीडियो में कहते हैं कि हेलो फ्रैंड्स, गोल्फ कोर्स हो या क्रिकेट ग्राउंड दोनों में ही जाकर मजा आता है, इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गोल्फ कोर्स पर वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है, दोस्तों के साथ खेलना और मजा करना यही जिंदगी है।

बता दें कि जब कपिल देव की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी तो कई दिग्गजों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जल्दी ठीक हो जाइए कपिल पाजी...'। अनिल कुंबले के अलावा विराट कोहली, आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना, शिखर धवन, हर्षा भोगले, साइना नेहवाल और इरफान पठान ने भी कपिल देव के जल्द ठीक होने की कामना की थी। गौरतलब है कि कपिल देव की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में की जाती है। अपने टेस्ट करियर में कपिल देव ने 434 विकेट लिए। टेस्ट के अलावा कपिल देव ने 225 वनडे मैच खेले और 253 विकेट हासिल किए।

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 15:03 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+