WTC Final 2023, Australia vs India Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज, 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने लंच ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। इंडिया की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली है, इसके बाद भी टीम को उनके अनुभव का लाभ मिल रहा है।
प्लेइंग-11 का हिस्सा न होकर भी टीम देने पहुंचे टिप्स
दरअसल, टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन प्लेइंग-11 का हिस्सा न होकर भी टीम के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आए। अश्विन को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान ड्रिंक ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ कुछ जानकारी भी शेयर की। इससे पता चलता है कि, वह मैच नहीं खेलने के बाद भी टीम के लिए किस तरह से अपना योगदान दे रहे हैं। अश्विन का यही अंदाज उन्हें बाकियों से अलग बनाता है।
रोहित शर्मा ने बताया अश्विन को क्यों किया ड्रॉप
टॉस के समय रोहित शर्मा ने बताया कि अश्विन को ड्रॉप करने का निर्णय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उन्होंने कहा कि, 'हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच बहुत ज्यादा बदलेगी। आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और टॉप पर आना होगा। चार तेज गेंदबाज और जडेजा के रूप में एक स्पिनर है।
रोहित शर्मा ने कहा कि यह हमेशा कठिन होता है (अश्विन को छोड़ना), वह इतने सालों में हमारे लिए मैच विजेता रहे हैं, लेकिन आपको वह करना है जो टीम के लिए जरूरी है और आखिरकार हम उस फैसले के साथ आए। वह (रहाणे अपने साथ काफी अनुभव लेकर आए हैं, उन्होंने 80 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह कुछ समय के लिए बाहर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके पास जो अनुभव है वह सब कुछ बदल सकता है।