WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोचक मुकाबले के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस मैच के लिए कमेंट्री पैनल की भी घोषणा हो चुकी है। आईपीएल में आरसीबी के लिए खराब प्रदर्शन के बाद अब दिनेश कार्तिक डब्ल्यूटीसी फाइनल में कमेंट्री करते नजर आएंगे।
दिनेश कार्तिक के अलावा कमेंट्री पैनल में इन दिग्गजों का भी नाम
दरअसल, डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान हो चुका है। इस लिस्ट में कार्तिक के अलावा रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, नासिर हुसैन और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जल्द ही फाइनल को लेकर इंग्लैंड रवाना होंगे।
आईपीएल 2023 में फ्लॉप साबित हुए कार्तिक
दिनेश कार्तिक के लिए कमेंट्री का ये कोई पहला मौका नहीं है, वे इससे पहले साल 2021 में भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कमेंट्री कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया में शानदार वापसी की थी। कार्तिक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, अब वह टीम का हिस्सा नहीं है, उन्होंने कार्तिक ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से आरसीबी को काफी निराश किया। ऐसे में अब उन्हें एक नई जिम्मेदारी मिली है।
भारतीय टीम की फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन।
ऑस्ट्रेलिया टीम की फुल स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।