इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में होगा जॉन सेना और बिग शो का मैच

नई दिल्‍ली। भारत में मौजूद अपने करोड़ों फैंस की वजह से डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई को आखिरकार भारत आना पड़ गया है। जनवरी 2016 में राजधानी दिल्‍ली के इंडोर स्‍टेडियम में डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई अपने दो लाइव इवेंट्स आयोजित करेगी। 14 वर्ष के बाद यह पहला मौका है जब भारत में उसके स्‍टार्स रेसलर्स लाइव परफॉर्म करेंगे।

15 और 16 जनवरी को होने वाले शो के दौरान डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई के स्‍टार रेसलर्स जॉन सेना और बिग शो के अलावा डिन एंब्रोस, सीजारो, रेबैक और शियमस इस खेल के दांवपेंचो को आजमाते नजर आएंगे।

दिल्‍ली में डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई की ओर से हुई एक प्रेस कांफ्रेंस इस बात की जानकारी दी गई है।

डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई सुपरस्‍टार डैनियल ब्रायन इन दिनों दिल्‍ली में हैं और उन्‍होंने इस बात की जानकारी दी। डैनियल ने बताया कि शो के लिए टिकट्स लिमिटेड होंगी और इसकी प्री-सेल बुधवार चार नवंबर से शुरू हो गई है।

सात नवंबर तक की टिकट्स जारी रहेंगी। बची हुई टिकट्स को मंगलवार को सेल पर बेचा जाएगा। एक टिकट की कीमत करीब 1,699 रुपए है।

आपको बता दें कि डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई के रेसलर वर्ष 2002 में भारत आए थे और उस दौरान उन्‍होंने भारत के तीन अहम शहरों का दौरा किया था।

तीन शहरों में डब्‍ल्‍यूडबल्‍यूई के लाइव इवेंट भी उस समय हुए थे जिनमें ट्रिपल एच, बुकर टी, गोल्‍ड डस्‍ट और रॉब वैन डैम जैसे रेसलर्स शामिल थे।

Story first published: Thursday, November 5, 2015, 14:45 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+