For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

WWE के इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा, बनाए हैं कुछ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। लियोन व्हाइट, रिंग की दुनिया में वेडर के नाम से मशहूर इस रेसलर का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेडर ने अपने रैसलिंग करियर की शुरुआत 1980 में NFL से चोटिल होकर की थी। गौरतलब हो कि वेडर 2 बार ऑल अमेरिकन रहे थे और 1979 NFL चैंपियन भी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेर्ने गागने के अमेरिकन रैसलिंग एसोसिएशन से की थी। उसके बाद वो न्यू जापान प्रो रैसलिंग चले गए जहां वो मास्क पहनकर आते थे और उन्हें नाम मिला बिग वैन वेडर। यही से शुरू हुई इस खिलाड़ी के स्टार बनने की कहानी और इसके बाद इन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप रैसलिंग (WCW) का रुख किया जहां उनके स्टिंग और रॉन सिमंस के साथ ज़बरदस्त फिउड्स हुए। इस दौरान वो 3 बार WCW वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

6 महीने से बेडरेस्ट पर थेः अपने स्पोर्ट्स करियर को शुरू करने के 16 साल बाद, 1996 में वेडर WWE का हिस्सा बने थे। वो वेडरसॉल्ट जैसी हवा में मूव्स करने के लिए काफी मशहूर थे, और अपने भारी वजन के बावजूद वो उन्हें काफी आसानी से कर पाते थे।उनकी इस मूव को 1993 के रैसलिंग ऑब्ज़र्वर द्वारा सबसे अच्छी रैसलिंग मूव माना गया था। 1998 में वेडर ने WWE को छोड़ने के बाद वेडर ने ऑल जापान प्रो-रैसलिंग और प्रो-रैसलिंग नोहा के साथ काम किया। गौरतलब हो कि वेडर की 2 बार घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। जिसकी वजह से वो 6 महीने तक बेडरेस्ट पर थे। आख़िरकार जून 2018 में एक महीने तक हॉस्पिटल में रहने के बाद, निमोनिया की वजह से उनकी मौत हो गई। यह खबर लोगों को तब पता चली जब उनके बेटे ने दो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+