धोनी नहीं, इस भारतीय खिलाड़ी को पसंद करते हैं जिंदर महल, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। पूर्व WWE चैंपियन भारतीय मूल के जिंदर महल शनिवार यानी आज ट्रिपल एच से दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भिड़ेंगे। भारत में खेलने को लेकर जिंदर महल काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अब तक तमाम मुकाबले खेले हैं, लेकिन भारत की जमीन पर भिड़ने का अनुभव अनूठा होगा। यह पहला मौका होगा, जब वह अपने मूल देश भारत में WWE लाइव इंडिया टूर के मुकाबले में भिड़ेंगे। हालांकि अपनी फाइट की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए जिंदर महल ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर को लेकर खुलासा किया है।
लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि जिंदर महल का पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि कोई और है। दरअसल मॉर्ड डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर महल से क्रिकेट को लेकर सवाल किए गए तो वह थोड़ा झिकझिकाते नजर आए। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उनसे महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से किसी एक को चुनने को कहा गया। इस पर वह मुस्कुरा गए और उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया। जिंदर महल ने कहा- "मुझे विराट कोहली पसंद है, वह बहुत स्टाइलिश प्लेयर हैं।"
थोड़ा नर्वस है मॉर्डन डे महाराजा
मॉर्डन डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह देसी है। छह महीने तक WWE चैंपियन रहे महल ने कहा कि वह ट्रिपल एच से मुकाबले से पहले थोड़ा नर्वस जरूर हैं, लेकिन पेशेवर रेसलर के तौर पर यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जिंदर महल ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह मेरे करियर का सबसे अहम मैच होगा। संभवत: भारत के कुश्ती इतिहास का भी यह सबसे बड़ा मैच होगा। मुझे दुख है कि मैं यहां पर WWE के चैंपियन के तौर पर मौजूद नहीं हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
