For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अंडरटेकर ने अपने 30 साल के करियर को कहा अलविदा, भावुक हुए रॉक, सीना समेत दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। विश्व रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में करीब 3 दशक तक फैन्स का एंटरटेनमेंट करने वाले द अंडरटेकर ने रविवार की रात को अपने प्रोफेशनल करियर को आधिकारिक रूप से अलविदा कह दिया। रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया में ऑलटाइम ग्रेट रेसलर माने जानें वाले अंटरटेकर ने इस साल अगस्त में अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके बाद उन्होंने रविवार को WWE की ओर से आयोजित किये गये पे पर व्यू इवेंट सर्वाइवर सीरीज में फेयरवेल किया और आखिरी बार रिंग में उतरे।

द अंडरटेकर का असली नाम मार्क कैलवे है लेकिन वह डेडमैन के नाम से फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं। सर्वाइवर सीरीज की समाप्ति के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब अंडरटेकर शांति से रहने दें।

और पढ़ें: IND vs AUS: ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार की गैर-मौजूदगी पर उठाये सवाल, सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

अंडरटेकर ने 30 साल पहले इसी दिन अपने करियर की शुरुआत की थी और इसी दिन उन्होंने अपने करियर को आधिकारिक रूप से अलविदा कह दिया। सर्वाइवर सीरीज में जब अंडरटेकर को फेयरवेल दिया गया तो इस दौरान वहां पर कई नाम मौजूद रहे जिसमें शेन मैकमोहन, बिग शॉ, जेबीएल, जेफ हार्डी, मिक फोली, द गॉडफादर, द गॉडविन्स, सवियो वेगा, रिक्शी, केविन नैश, रिक फ्लेयर, बुकर टी, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच और केन जैसे दिग्गज सितारे मौजूद रहे।

वहीं जो खिलाड़ी इस दौरान मौजूद नहीं रह सके थे उन्होंने ट्वीट कर अपनी भावनाओं को दर्शकों के सामने रखने का काम किया। जॉन सीना ने अंडरटेकर के विदाई समारोह पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज शाम हमने 3 दशकों तक सभी को पूरी इमानदारी से एंटरटेन करने वाले लेजेंड के आसाधरण करियर को अलविदा कहते हुए देखा। रिंग में साथ बिताये सभी पलों और WWE के सदस्य के रूप में मैं अंडरटेकर को धन्यवाद कहता हूं।

गौरतलब है कि WWE को एक असल खेल नहीं माना जाता है, इसमें खिलाड़ियों के बीच होने वाली कुश्ती एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से स्क्रिपटेड होती है। अंडरटेकर को इस खेल में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जो कि अपने लंबे बालों, काली पोशाक, ताबूत के साथ एंट्री करने और मैच को फिनिश करने के तरीके ने काफी सुर्खियां बटोरी और दुनिया भर में अपने फैन्स बनाये।

और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से पहले फॉर्म में विराट-राहुल, अभ्यास मैच में लगाई रनों की झड़ी

आपको बता दें कि अंडरटेकर ने अपने करियर के दौरान 7 बार वर्ल्ड हैविवेट चैम्पियनशिप का खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने 6 बार टैग टीम टाइटल जीतने का काम किया तो 2007 में रॉयल रंबल विजेता भी बने। इसके अलावा उन्होंने 1992 में आयोजित की गई सर्वाइवर सीरीज में पहला कास्केट मैच खेला, तो 1996 में पहले ब्यूरिड अलाइव मैच की भी शुरुआत की। अंडरटेकर ने WWE के एरिना में सबसे मशहूर हेल इन ए सेल मैच की भी शुरुआत की जो कि पहली बार 1997 में खेला गया था।

Story first published: Monday, November 23, 2020, 17:07 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+