गुडईयर टाप वन रेसिंग में भाग लेंगे शीर्ष रेसर
नयी दिल्ली 28 नवम्बर.वार्ता. चेन्नई के सरन विक्रम और कोलकाता के अमित्रजीत घोष सहित देश के शीर्ष रेसर आगामी 24..25 दिसम्बर को यहां से नजदीक ग्रेटर नोएडा में होने वाली एक लाख डालर की पहलीगुडईयर टाप वन रेसिंग चैम्पियनशिप में भाग लेंगे
चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख रेसरों में गौरव दलाल .आनंद प्रसाद . सी राजाराम और सिद्धार्थ बोस शामिल है
चैम्पियनशिप की घोषणा करते हुये स्पोट्र्स मैनेजमेंट ग्रुप इंटरनेशनल .एस एम जी आई . के निदेशक मजंर खान ने आज यहां मीडिया कांफ्रेस से बताया कि टाप वन रेसिंग देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि वाली मोटर स्पोट्र्स प्रतियोगिता होगी1 इस चैम्पियनशिप के बाद इसके तीन राउंड और होंगे जिनके स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी
रेस डायरेक्टर आर.स्याल ने बताया कि चैम्पियनशिप दो वगो में होगी और रेसर अपने प्रोफाइल तथा पिछले अनुभव के आधार पर प्रोफेशनल या प्रोफेशनल अमेच्योर वर्ग में भाग ले सकते है
स्याल ने बताया कि चैम्पियनशिप में 1400 सीसी और 1600 सीसी की इंजन क्षमता वाली भारत निर्मित कारें भाग लेंगी 1 उन्होंने बताया कि रेस में 20 टीमे और 60 कारें भाग लेगी1 उन्होंने बताया कि इंडिया एक्सपो सेंटर के चारों तरफ 2.7 कि.मी. के रेसिंग सकिट में 20 लैप होंगे और पूरी रेस 54 कि.मी. की होगी
राज.प्रभु 192
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications