पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज का दावा- टीम इंडिया में है कुछ दिक्कत, कोहली जल्द ही लेंगे टी20 से संन्यास
नई दिल्लीः भारत की टी20 वर्ल्ड कप से जल्द विदाई के बाद भारतीय क्रिकेट की लीडरशिप में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। हालांकि इनका संबंध भारत के खराब प्रदर्शन से नहीं है लेकिन अब टीम इंडिया के ड्रेसिंग में रूम में आपको पहले वाला माहौल देखने को नहीं मिलेगा। टी20 में विराट कोहली की जगह पर रोहित शर्मा कमान संभालेंगे जबकि तीनों फॉर्मेट में रवि शास्त्री की जगह पर राहुल द्रविड़ हेड कोच के तौर पर मौजूद रहेंगे।
विराट कोहली को फिलहाल उन टी20 मुकाबलों से आराम दिया गया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के घरेलू सीरीज के तौर पर खेलने हैं। वैसे अब उम्मीद यही है कि कोहली टी20 फॉर्मेट में धीरे धीरे बतौर बल्लेबाज भी अपनी भूमिका को सीमित करते जाएंगे।

मुश्ताक अहमद ने कहा- कोहली टी20 से संन्यास भी लेंगे
लेकिन पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद को लगता है कि विराट कोहली इस फॉर्मेट से संन्यास ही ले सकते हैं। पूर्व लेग स्पिनर का मानना है कि भारतीय टीम में कुछ समस्याएं हैं जिसके चलते विराट कोहली ने टी20 से कप्तानी को विदाई दी है। अब मुश्ताक को यकीन है कोहली आगे और भी बड़े फैसले लेने वाले हैं।
उन्होंने जियो न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, जब एक सफल कप्तान कहता है कि वह कप्तानी से विदाई ले रहा है, तो इसका मतलब यह है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सही नहीं है। मैं भारतीय ड्रेसिंग रूम में इस समय दो ग्रुप देखता हूं। ये मुंबई और दिल्ली का ग्रुप है।

टीम इंडिया में दो गुट बताए-
उन्होंने जियो न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, जब एक सफल कप्तान कहता है कि वह कप्तानी से विदाई ले रहा है, तो इसका मतलब यह है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल सही नहीं है। मैं भारतीय ड्रेसिंग रूम में इस समय दो ग्रुप देखता हूं। ये मुंबई और दिल्ली का ग्रुप है।
मुश्ताक इस समय पीसीबी के हाई परफॉरमेंस सेंटर में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोहली लंबे समय तक टी20 अब नहीं खेलने वाले हैं। पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट मैच और 144 वनडे मैच खेलने वाले मुश्ताक का कहना है कि कोहली का कप्तानी छोड़ने का फैसला ही बताता है कि उनका संन्यास भी अब ज्यादा दूर नहीं है।

कोहली आईपीएल खेलते रहेंगे- मुश्ताक
मुश्ताक ने कहा कि, मैं सोचता हूं कोहली टी20 इंटरनेशनल से जल्द ही विदाई ले लेंगे हालांकि वह आईपीएल खेलते रहेंगे।
अंत में मुश्ताक ने आईपीएल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप में खराब परफॉरमेंस का दोष दिया जिसके चलते टीम सेमीफाइनल में भी क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी। मुश्ताक ने कहा कि थकान बुरी चीज होती है और मुश्किल बायो बबल आपकी जिंदगी को और कठिन बना देता है।
उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि भारत आईपीएल के चलते वर्ल्ड कप में फ्लॉप हुआ। उनके खिलाड़ी लंबे समय से बायो सिक्योर बबल में थे और वे थक गए थे।

आईपीएल को लेकर कई लोगों ने नकारात्मक बातें की हैं-
मौजूदा क्रिकेटरों और पूर्व खिलाड़ियों ने आईपीएल को ही कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि आईपीएल और वर्ल्ड कप में गैप होना चाहिए था। एक तरीके से आईपीएल को बलि का बकरा बना दिया गया है। मजेदार बात यह है कि आईपीएल की टाइमिंग की तारीफ वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले खूब की जा रही थी क्योंकि लोगों का कहना था कि वर्ल्ड कप भी यूएई में होगा और भारत को इसका फायदा होगा। लेकिन अब सूरतेहाल पूरी तरह बदल गया है, यही क्रिकेट है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
