पाक क्रिकेट टीम के मैनेजर का इस्तीफ़ा
यावर सईद ने अपने फ़ैसले पर कोई बयान देने से इंकार किया है.
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मैनेजर यावर सईद ने इस्तीफ़ा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने सईद का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.
यावर सईद ने इस वर्ष पाकिस्तान टीम की ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सीरिज़ के बाद मैनेजर के पद पर काम करना शुरु किया था.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हालिया इंग्लैंड दौरा सट्टेबाज़ी के आरोपों में घिरा रहा है.
सट्टेबाज़ी के आरोपों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के कैप्टन सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर को निलंबित कर दिया था.
आईसीसी ने ये क़दम एक ब्रितानी अख़बार की उस ख़बर के बाद उठाया था जिसमें कहा गया था कि कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के विरुद्ध हुए एक वनडे मैच में 'नो-बॉल' डालने के लिए रिश्वत ली थी.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया मैनेजर नदीम सरवर ने कहा है कि सोमवार को यावर सईद बोर्ड के चेयरमैन से मिले और इस्तीफ़े देने की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया.
यावर सईद ने अपने इस्तीफ़े के बारे कोई बयान देने से मना करते हुए कहा कि वो अरसे से इस पर विचार कर रहे थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
