Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: शादी के एक दिन पहले योगेश्वर दत्त ने जमकर की दोस्तों संग मस्ती

सोनीपत। आज पहलवान योगेश्वर दत्त की दिल्ली में शादी है, शादी के एक दिन पहले उन्होंने जमकर अपने दोस्तों और परिवारवालों के संग सुरमयी शाम का मजा लिया। उनके दोस्तों ने जमकर ढपली की थाप पर देश भक्ति गानों के सुर बिखेरे।

आपको बता दें कि रविवार रात योगेश्वर अपने पैतृक गांव भैंसवाल में थे। जहां उनके दोस्तों गीत-संगीत का ऐसा समां बंधा जिसे देखकर हर कोई झूम उठा। इस दौरान योगेश्वर के चेहरे पर से मुस्कान हटने का नाम ही नहीं ले रही थी। दत्त ने अपने दोस्तों और परिवार वालोंं का ये मस्ती भरा वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पत्नी शीतल शर्मा कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी

गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त की होने वाली पत्नी शीतल शर्मा कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। वह बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। योगेश्वर ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, खेल मंत्री अनिल विज, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अभय सिंह चौटाला जैसे बड़े नेताओं को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+