योगेश्वर दत्त का पदक नहीं बदलेगा स्वर्ण पदक में, बरकरार रहेगा तोगरुल असगारोव का गोल्ड
नई दिल्ली। यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग ने साफ कर दिया है कि योगेश्वर दत्त को स्वर्ण पदक नहीं मिलेगा। इसके साथ ही योगेश्वर दत्त को स्वर्ण पदक मिलने की संभावनाओं पर भी विराम लग गया है।
यह है पूरी वजह
ऐसा इसलिए है क्योंकि जांच में 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले तोगरुल असगारोव को डोपिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए नहीं पाया गया है।
एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, एंटी डोपिंग पॉलिसी के सभी पैमानों पर तोगरुल को सही पाया गया है और इसलिए उनका पदक बरकरार रहेगा।
कश्मीर समस्या पर पीएम मोदी से मिले राजनाथ सिंह, बताई जमीनी हकीकत
Contrary to reports, 2012 Olympic gold medalist Asgarov (AZE)has never been in violation of UWW's anti-doping policy: United World Wrestling
— ANI (@ANI_news) September 6, 2016
रजत पदक में पहले ही बदल चुका कांस्य
हालांकि, अबतक ऐसी खबरें थीं कि योगेश्वर दत्त का कांस्य स्वर्ण में बदल सकता है। आपको बता दें कि योगेश्वर दत्त के पदक को कांस्य से रजत में पहले ही बदला जा चुका है क्योंकि रजत जीतने वाले बेसिक कुदुखोव को डोपिंग में संलिप्त पाया गया था।
United World Wrestling has cleared Togrul Asgarov of Azerbaijan. Yogeshwar Dutt's chances of getting Gold over now.
— ANI (@ANI_news) September 6, 2016
रजत लेने से योगेश्वर दत्त का इनकार
इसके बावजूद योगेश्वर दत्त ने दरियादिली दिखाते हुए रजत पदक लेने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि कुदुखोव की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। उन्होंने इस बाबत ट्वीट भी किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
