Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कांग्रेस नेता की बेटी के साथ हुई रेसलर योगेश्वर की शादी, सीएम खट्टर ने दिया खास तोहफा

नई दिल्ली। सोमवार रात दिल्ली में भारत के मशहूर रेसलर योगेश्वर दत्त कांग्रेस नेता की बेटी शीतल शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। दिल्ली के अलीपुर स्थित द जेहान गार्डन में शादी की सारी रस्में हुईं। शादी में बीजेपी, कांग्रेस और 'आप' के नेताओं समेत कई खिलाड़ी भी शामिल हुए और नये-नवेले जोड़े को आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं और आशीष दिया।

गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। इस शादी में खास तौर पर रेसलर योगेश्वर को बधाई देने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। सीएम मनोहर लाल शादी में योगेश्वर दत्त को एक अनोखा तोहफा दिया।

गांव भैंसवाल के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने उनकी शादी में उनके गांव भैंसवाल के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस तोहफे की रकम से गांव के विकास के लिए काम किया जाएगा।

दत्त के गांव के लिए 10 करोड़ के बजट का ऐलान

तोहफे के बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि योगेश्वर ने पूरी दुनिया में गांव का नाम रौशन किया है, इसलिए आज के दिन मैं गांव की सभी मांगों को पूरा करने का वादा करता हूं। गांव में पीने का पानी, खेत के लिए नहरी पानी, पक्की सड़कें जैसी तमाम जरूरत की चीजों पर काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ के बजट का ऐलान किया है।

दत्त का पुरा फोकस कॉमनवेल्थ गेम्स पर

योगेश्वर दत्त की शादी में कई बड़े नेता पहुंचे थे। योगेश्वर दत्त ने कहा कि शादी के बाद भी खेलना जारी रखूंगा। अब उनका लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स हैं और वो उसकी तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। शादी होने से उनकी तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+